Sunday 17 December 2017

नासा ने खोजा केपलर 90 सौर मंडल में एक और ग्रह, अब संख्या हुई आठ

 केपलर-90 सूर्य की ही तरह जी टाइप मेन स्टार है। इसके बारे में जरूरी फैक्ट 

धरती से दूरी - 2,545 प्रकाश वर्ष
सतह का तापमान - 6080 केल्विन
उम्र - लगभग 2 बिलियन साल


अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने केपलर दूरबीन की मदद से हमारे सौर मंडल की तरह एक तारा-ग्रह प्रणाली खोजी है| जिसके पास आठ ग्रह है। इस तारे का नाम केप्लर 90 है। दरअसल, ये तारे और उसके 7 ग्रह पहले ही खोजे गये थे, आठवें ग्रह की भी पहचान कर ली गई है। ऐसे में सूर्य या उस जैसे किसी तारे की परिक्रमा करने के मामले में केपलर-90 प्रणाली की तुलना हमारे सौरमंडल से की जा सकती है। खास बात यह है कि इस खोज में गूगल की ओर से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद ली गई, जो मानवों के रहने योग्य ग्रहों की तलाश करने में काफी मदद करेगा। केपलर-90 ग्रह प्रणाली के इस आठवें ग्रह का नाम केपलर 90i है। गूगल और नासा के इस प्रॉजेक्ट द्वारा हमारे जैसे ही सौर मंडल की खोज से इस बात की उम्मीद बढ़ी है कि इस सौरमंडल से बाहर भी जीवन हो सकता है|
दिलचस्प है कि केपलर-90 के ग्रहों की व्यवस्था हमारे सौर मंडल जैसी ही है। इसमें भी छोटे ग्रह अपने तारे से नजदीक हैं और बड़े ग्रह उससे काफी दूर मौजूद हैं। NASA के अनुसार, इस खोज से पहली बार स्पष्ट होता है कि दूर कहीं तारा प्रणाली में हमारे जैसे ही सौर परिवार मौजूद हो सकते हैं। यह सौर मंडल हमसे करीब 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है।
टेक्सस यूनिवर्सिटी के नासा सगन पोस्टडॉक्टरल फेलो एवं खगोल विज्ञानी एंड्रयू वांडबर्ग ने कहा, 'नया ग्रह पृथ्वी से करीब 30 प्रतिशत बड़ा माना जा रहा है। हालांकि यह ऐसी जगह नहीं है, जहां आप जाना चाहेंगे।' उन्होंने बताया कि यहां काफी चट्टानें हैं और वातावरण भी घना नहीं है। सतह का तापमान काफी ज्यादा है और इससे लोग झुलस सकते हैं। वांडबर्ग के मुताबिक सतह का औसत तापमान करीब 800 डिग्री फ़ारनहाइट हो सकता है। 


 केपलर 90 सौरमंडल के ग्रह -

केपलर90एच
केपलर90 जी
केपलर 90 एफ
केपलर 90 ई
केपलर 90 डी
केपलर 90 आई (नया खोजा गया)
केपलर 90सी
केपलर90बी 




No comments:

Post a Comment